अब छोटे बच्चों को भी समझ में आने लगे हैं महंगाई के मायने
PM Modi Jammu-Kashmir Visit
भारत
RP Raghuvanshi
01 Aug 2022 07:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Aug 2022 07:55 PM
देश में बेतहाशा महंगाई से सिर्फ घर चलाने वाले ही परेशान नहीं हैं। छोटे बच्चों को भी अब महंगाई के मायने समझ में आने लगे हैं। छोटे छोटे बच्चों को भी पता चल गया कि बेतहाशा महंगाई के कारण उसे पेंसिल मिलने में भी दिक्कतें होने लगी हैं। पेंसिल और रबड़ खरीदने के लिए कहने पर मां डांटती है। ऐसा ही एक वाकया कन्नौज जिले में सामने आया है। एक पांच साल की बच्ची ने पीएम मोदी को खत लिखकर अपनी करुण दास्तान सुनाई है।
पांच साल की बच्ची ने पीएम मोदी को जो खत लिखा है, उसका मजमून इस प्रकार है- मोदीजी! आपने बहुत महंगाई कर दी है। पेंसिल रबड़ तक महंगी कर दी है। मेरी मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पेंसिल मांगने पर मेरी मां मारती है। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। कुछ इस तरह की बात लिखकर पांच साल की छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में छिबरामऊ नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी विशाल दुबे एडवोकेट की पुत्री कृति दुबे (5) ने साधारण डाक से पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर महंगाई का रोना रोया है। कृति दुबे सुप्रभाष अकादमी में कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची ने बड़ी ही मासूमियत से पत्र में अपनी परेशानी लिखकर महंगाई बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी से शिकायत की है।
यह पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। कृति की मां आरती का कहना है कि बेटी ने अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है। अपने पापा पर दबाव बनाकर पत्र को डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को भेजा है। बता दें कि छात्रा कृति दुबे के द्वारा लिखा गया ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।