अब 200 के नोट का नामो-निशान होगा खत्म! RBI ने दी बड़ी अपडेट
RBI New Update
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:23 AM
RBI New Update : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय-समय पर भारतीय मुद्रा से जुड़े अपडेट जारी करता रहता है। हाल ही में आरबीआई ने 200 रुपये के नोट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है और इसके भविष्य को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है। पहले 2000 रुपये के नोट को बंद करने के बाद अब 200 रुपये के नोट को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। कई अटकलों के बीच आरबीआई ने अपनी गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल 200 रुपये के नोट को बंद करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन इसके नकली नोटों के बढ़ते प्रचलन को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
लगातार बढ़ रही नकली नोटों की संख्या
आरबीआई ने बताया कि 200 और 500 रुपये के नोट इस समय सबसे अधिक प्रचलन में हैं, लेकिन खासतौर से 200 रुपये के नकली नोटों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए लोगों को लेन-देन के दौरान सतर्क रहने और नोटों की जांच करने की सलाह दी गई है। असली 200 रुपये के नोट की पहचान के लिए आरबीआई ने कुछ विशेष संकेत दिए हैं जैसे कि नोट के बाईं ओर देवनागरी में 200 लिखा होता है, बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर वाटरमार्क के रूप में दिखाई देती है और माइक्रो फॉन्ट में RBI, भारत, India और 200 अंकित होता है। इसके अलावा, दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक भी होता है जो असली नोट की पहचान में मदद करता है।
RBI ने अफवाहों से बचने की अपील की
आरबीआई ने लोगों से अफवाहों से बचने और नकली नोटों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। अगर किसी को नकली नोट मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या बैंक को देनी चाहिए। इस तरह की सतर्कता से ही नकली नोटों के प्रसार को रोका जा सकता है और भारतीय मुद्रा प्रणाली को सुरक्षित रखा जा सकता है।