अब बेंगलुरु के इन नामी होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Bomb Threat to Bengaluru Hotel
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:13 AM
Bomb Threat to Bengaluru Hotel: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कर्नाटक के तीन बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल के मिलते है हड़कंप मच गया। साथ ही कर्नाटक पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। आपको बता दें देश में कई शहरों, स्कूलों, अस्पतालों, हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिल चुका है।
Bomb Threat to Bengaluru Hotel
अब कर्नाटक के तीन बड़े होटलों में ब्लास्ट करने की खबर है। इस धमकी भरे ईमेल में शहर के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। खबर मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें तीनों होटलों में पहुंच गई।
पुलिस ने जारी किया बयान
आपको बता दें इस मामले में साउथ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ आई और तीनों होटलों में बम स्क्वॉड के साथ टीम भेजी गई है। फिलहाल टीम मौके पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इससे एक दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को भी बम की धमकी भरा ईमेल मिला है। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली।
पिछले महीने दिल्ली में मची थी अफरातफरी
आपको बताते चले कि इससे पहले अप्रैल 2024 में दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के कई स्कूलों को बम से उड़ाने वाला धमकी भरा ईमेल मिल चुका है, इस धमकी मिलने के बाद इन राज्यों में काफी अफरातफरी मच गई थी और स्कूलों में दहशत का माहौल था। बाद में ये सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं थी। हालांकि इस धमकी के बाद से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है और उसने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 17 मई को दिल्ली हाई कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शहर भर में पांच बम निरोधक दस्ते और 18 बम डिटेक्शन टीमों की तैनाती की बात कही गई थी।Bomb Threat to Bengaluru Hotel
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।