अब चलते फिरते भी पता लगा सकते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 04:59 PM
इजराइल बेस्ट कंपनी ने एक ऐसी टेस्ट किट तैयार की है जो सिर्फ लार के ज़रिये ही 10 मिनट में बता देगी कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। फिलहाल यह किट बाजार में उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्दी ही आने वाली है।
मेडिकल साइंस लगातार रफ़्तार पकड़ती जा रही है। अब महिलाएं घर पर अपने लार के ज़रिये यह पता लगा सकतीं हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं। इसके लिए जल्द ही इस खास प्रेग्नेंसी किट की बिक्री शुरू हो जायगी। हालाँकि शुरुवात में यह किट सिर्फ इजराइल , यूरोप , अफ्रीका आदि में ही उपलब्ध कराई जायेगी।
लार के ज़रिये गर्भ की जांच करने वाली इस किट को इजराइल की बेस्ट बायोटेक कंपनी स्लाइनोस्टिक ने तैयार किया है। यह कंपनी इससे पहले कोरोना वायरस टेस्ट किट बना रही थी। उसकी की तर्ज़ पर कंपनी के विशेषज्ञों ने इस ख़ास प्रेगनेंसी किट को तैयार किया है।