NRI Day 2023- जानें प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास एवं महत्व और थीम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:32 PM
NRI Day 2023- प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन दूसरे देशों में रह रहे भारतीय जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और योगदान दे रहे हैं, उनकी सराहना की जाती है। इस साल 2023 का प्रवासी दिवस काफी खास है क्योंकि एक अनोखा संयोग बन रहा है और आज इंदौर शहर में तीन देश के राष्ट्रपति एक साथ होने वाले हैं।
आइये इस मौके पर इस दिन का इतिहास और महत्व जानते हैं।
प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास-
ये तो आप सभी जानते हैं कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भमिका निभाने वाले महात्मा गांधी कुछ समय के लिए साउथ अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका से गांधीजी 9 जनवरी, 1915 में वापस आए थे। बस इन्हीं के भारत वापस आने की तिथि के दिन ही हर साल प्रवासी भारतीय दिवस को मनाया जाता है। इस दिन कप मनाने की घोषणा 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा की गई थी। दिल्ली के विज्ञान भवन में इसको मनाने की घोषणा की गई थी।
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व-
प्रवासी भारतीय दिवस (NRI Day) मनाने का मेन मकसद है कि भारतीय मूल के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं उनके साथ एक कनेक्शन स्थापित हो सके। ऐसे में इस दिन दूसरे देशों में रहकर भी जो अपना पूरा और निरंतर योगदान भारत के उज्ज्वल भविष्य में दे रहे हैं, आज उनकी सराहना की जाती है और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। उनके लिए एक ऐसे मंच का आयोजन किया जाता है, जहां वो अपनी विषेशज्ञता वाले क्षेत्र में जो भी मुद्दे हो रहे हैं, उन पर बातचीत कर सकें।
प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम-
हर साल इस दिन की एक थीम निर्धारित की जाती है। प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम (NRI Day 2023 Theme), 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए भरोसेमंद भागीदार' (Diaspora: Reliable Partners for India's Progress in Amrit Kaal, रखी गई है। इसी के साथ ही हर साल की नई थीम के साथ नया साल भी मनाया जाता है।