
Nuh Haryana Update : हरियाणा के मेवात क्षेत्र के नूंह में हुए बवाल का असर पूरे हरियाणा प्रदेश में नजर आने लगा है। हिन्दू संगठनों की तरफ से निकाली गई यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। गुरूग्राम में भी भारी बवाल हुआ है। पूरे गुरुग्राम में कर्फ्यू लगाने जैसा माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गुरूग्राम व फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दी है। केंद्र सरकार से पुलिस बल की मांग की गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा के मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं। करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इस तनाव की शुरुआत नूंह से हुई, जहां ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं। हिंसा में दो होम गार्डस समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा को देखते हुए नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इंटरनेट पर भी तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है। इन जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
Nuh Haryana Update नूंह में स्थिति अब काबू में है. स्थिति संभालने के लिए अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां पहुंच गई हैं। 6 कंपनियां अभी और भेजी जाएंगी। फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां की चार तहसीलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं। इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।
Read More - Swami Rambhadracharya : नोएडा में कथा व्यास स्वामी रामभद्राचार्य का पसीजा सीना, मणिपुर की घटना पर हुए दुखीनूंह में पुलिस बल तक हिंसा पर काबू पाने के लिए कम पड़ गया। ऐसे में हिंसा प्रभावित क्षेत्र में गुरुग्राम से मेवात फोर्स भेजा गया। तो इस बीच हमलावरों ने मेवात से गुरुग्राम जा रहीं पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए तो वहीं होमगार्ड नीरज (थाना खेड़की दौला) व होमगार्ड गुरसेवक (थाना खेड़की दौला) की मौत हो गई। अन्य सभी घायल पुलिसकर्मियों का मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
इतना ही नहीं हिंसा के चलते सैकड़ों लोग मंदिर में फंस गए। दावा किया जा रहा है कि उन्हें सैकड़ों की भीड़ ने घेर लिया. उनपर पथराव किया गया। हालांकि, बाद में पुलिसबल ने सभी का रेस्क्यू किया।
नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार का कहना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंटरनेट सेवाएं 3 दिन के लिए सस्पेंड की गई हैं। जिले में धारा 144 लागू की गई है। कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। सभी फंसे हुए लोगों को बचा लिया गया है। एक के हताहत होने की सूचना है, स्थिति अब सामान्य है। जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, गुरूग्राम के पुलिस कमिश्नर ने कहा, सोहना में स्थिति तनावपूर्ण है। माहौल में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। हम नजर रख रहे हैं।
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं। ये कंपनियां 31 जुलाई से एक हफ्ते के लिए मांगी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि हरियाणा के सोहना में भड़की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय बलों की 15 अतिरिक्त कंपनियां भेजी जा रही हैं।
नूंह के साइबर थाने पर भी हमला किया गया। यहां तैनात सिपाही ने बताया कि हजारों की संख्या में भीड़ ने थाने पर हमला किया। थाने के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आगजनी की गई। भीड़ ने थाने का गेट तोड़ने की कोशिश की, जब नहीं टूटा तो बस ले आए। बस से थाने की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद पथराव किया गया। Nuh Haryana Update