
Nuh Violence Update[/caption]
हिंसा होने से पहले सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी ने एक वीडियो जारी किया था । हिंसा भड़कने का कारण यही वायरल वीडियो को बताया जा रहा है । जिसके बाद विज ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी पूरी नजर है । विज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालनी चाहिए । अब सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए जांच समिति बनाई गई है जो हर एक पोस्ट पर नजर रखेगी । विज ने कहा कि पकड़े हुए आरोपियों का रिमांड लिया जायेगा और उनसे जो सूचनाएं मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी ।