
Nuh Violence:[/caption]
Nuh Violence: इस हिंसा के भड़कने का एक कारण ब्रजमंडल जलाभिषेक भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव और बिट्टू बजरंगी जैसे विवादित छवि वाले लोगों के आने की सूचना को भी माना जा रहा है। मोनू दो मुस्लिम युवकों की हत्या का आरोपी भी है। इन दोनों ने इस यात्रा में शामिल होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी थी। हालांकि मोनू को पुलिस ने इस यात्रा में शामिल होने से रोक दिया था, लेकिन बिट्टू इस यात्रा में शामिल हुआ था।
बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अपने वीडियो में इस यात्रा में शामिल होने को लेकर दूसरे समुदाय को उकसाने वाली कुछ बातें भी कहीं थीं, जिससे दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने इन दोनों को सबक सिखाने की प्लानिंग कर ली, जिसका परिणाम इस हिंसा के रूप में सामने आया। हालांकि इन दोनों का तो कुछ नहीं बिगड़ा, लेकिन बेकसूर और मासूम लोगों को अपनी जान और माल से हाथ धोना पड़ा।
Nuh Violence:[/caption]