Odisha News : ओडिशा के सरकारी डॉक्टरों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी
Government doctors of Odisha threaten to go on strike
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:13 PM
भुवनेश्वर। ओडिशा मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (ओएमएसए) ने चिकित्सकों के लिए 'पदोन्नति योजना' को लागू करने में राज्य सरकार के कथित 'ढुलमुल रवैये' के विरोध में एक फरवरी से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
Odisha News
ओएमएसए के अध्यक्ष डॉ. नारायण राउत और महासचिव डॉ. बिस्वजीत सामल ने कहा कि राज्यभर के चिकित्सकों ने प्रशासन का समर्थन किया और कोविड-19 महामारी के दौरान बड़े जोखिम उठाए।
डॉ. राउत ने कहा कि ‘डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन’ (डीएसीपी) के कार्यान्वयन के लिए चिकित्सकों की जायज मांग को पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले सैकड़ों चिकित्सक नाराज हैं। 2006 में केंद्र द्वारा पेश किए जाने के बाद बिहार जैसे राज्यों में इस योजना को लागू किया जा चुका है। डीएसीपी चिकित्सकों के लिए समयबद्ध पदोन्नति का आश्वासन देता है।
Odisha News
डॉ. राउत ने कहा कि हड़ताल के हिस्से के रूप में ओएमएसए सदस्य पहले एक फरवरी को काला बिल्ला पहनेंगे और फिर कामकाज बंद करने की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करने से पहले एक क्रमिक हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम आशान्वित हैं कि सरकार हमारी जायज मांगों पर विचार करेगी, जिसमें अस्थायी (एड-हॉक) चिकित्सकों को स्थायी करना भी शामिल है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida