Odisha Train Accident : विशेष ट्रेन से चेन्नई पहुंचे जीवित बचे मुसाफिर
Surviving passengers reached Chennai by special train
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
चेन्नई। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार क्षेत्र में हुए भीषण रेल हादसे में जीवित बचे राज्य के 137 यात्री रविवार को विशेष ट्रेन से चेन्नई पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Odisha Train Accident
36 का मेडिकल परीक्षण, तीन को भर्ती किया
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भद्रक से चेन्नई पहुंचे यात्रियों में से 36 का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिनमें तीन यात्रियों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
मंत्रियों और अफसरों ने की मुसाफिरों की अगवानी
राजस्व मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यन तथा राज्य के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों की अगवानी की।
30 मडिकल टीम तैयार
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि 30 मेडिकल टीम तैयार रखी गई है। आने वाले यात्रियों के लिए 50 टैक्सी और सात बसों का इंतजाम किया गया है। सरकार की यह कोशिश है कि किसी भी यात्री को कोई दिक्कत न हो।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।