
Odisha Train Accident: नई दिल्ली / भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात भर चले अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हर डिब्बे के नीचे से शवों को निकाला गया। आज सुबह ट्रेन हादसे की भयावकता का पता चला। इस हादसे में अभी तक 280 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हादसे के बाद बचाव और राहत का कार्य जारी है। रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की वजह से कई ट्रेनें आज कैंसिल हो गई हैं। देश ही नहीं विदेशी राष्ट्र प्रमुखों ने भी इस दर्दनाक रेल हादसे पर दुख जताते हुए अपनी संवदेनाएं व्यक्त की हैं।
आज सुबह अंधेरा छंटा तो इस हादसे की तस्वीर और साफ हुई। बहनागा बाजार इलाके में रातभर चीखपुकार मची रही। ट्रेन के डिब्बों के मलबे में अभी भी कई शव फंसे हुए हैं। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई एसी कोच अगले ट्रैक पर पलट गए थे, लिहाजा इसमें मौतों के आंकड़े सबसे अधिक है। एनडीआरएफ को बोगियों के बीच चिपके शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा तो वहीं, कई घायल ऐसे भी हैं जो क्षतिग्रस्त बोगियों में फंसे हुए थे। घटना स्थल पर कहीं किसी का हाथ कटा हुआ पड़ा हुआ था तो कहीं किसी का पैर। चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अस्पतालों में भर्ती घायल यात्रियों से मिले। ट्रेन हादसे में घायल लोगों को प्रशासन ने मौके पर ही 50 हजार रूपये की राहत राशि बांटी है। वहीं जिन अस्पतालों में घायल भर्ती हैं। उन अस्तपालों के बाहर रक्तदान करने वालों की कतार लगी हुई है।
बालेसोर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री हादसे वाली जगह पर जाएंगे। इसके बाद वे बालेश्वर सदर अस्पताल एवं कटक एससीबी मेडिकल का भी दौरा करेंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी आज सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे, हृष्ठक्रस्न, स्ष्ठक्रस्न की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने कहा कि, ‘मैंने यह पता लगाने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच करने का आदेश दिया है कि यह दुर्घटना क्यों हुई. इसके मूल कारण तक पहुंचना महत्वपूर्ण है. उधर, अस्पतालों में भर्ती दुर्घटना के पीडि़तों के लिए दवाओं और व अन्य जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति के संबंध में, सचिव शालिनी पंडित ने बताया, ‘सभी आवश्यक प्राथमिक उपचार सामग्री, दवाएं और ढ्ढङ्क तरल पदार्थ पर्याप्त स्टॉक में हैं’। इसके अलावा मयूरभंज जिले के गोदाम से कुछ अतिरिक्त स्टॉक बालेसोर के लिए तुरंत स्थानांतरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम हर स्थिति के लिए सतर्क हैं।
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने दुर्घटना में प्रभावितों की जानकारी को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। राजमुंदरी- 08832420541 समलकोट- 7780741268 नेल्लोर- 08612342028 ओंगोल- 7815909489 गुडूर - 08624250795 मुख्यालय वाणिज्यिक नियंत्रण हेल्प लाइन नं- रेलवे 88516 बीएसएनएल 040-27788516 एसएलओ हेल्पलाइन नंबर बीएसएनएल- 7382629990 ऑटो - 65601
भारतीय वायुसेना द्वारा राहत और बचाव कार्यों के लिए 02 एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। जमीनी स्तर पर रेलवे अधिकारियों के तालमेल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा कई अतिरिक्त बसों और ट्रेन कोचों का भी इंतजाम किया गया है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जा रहा है।
एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘यह एक बहुत ही दुखद घटना है, यह जानमाल का बहुत बड़ा नुकसान है... एनडीआरएफ की नौ टीमें - 300 से अधिक बचावकर्ता (जवान) - एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह हमारे इतिहास की तीसरी ऐसी बड़ी घटना है। जिस रफ्तार से तीन ट्रेनें आपस में टकराईं उसके परिणामस्वरूप कई डिब्बे डिरेल हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल सायंकाल बंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना की शिकार हुई हैं। इस भीषण दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मृत्यु हुई है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उन सबके प्रति मैं व उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप में घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करता हूं। Odisha Train Accident