ओ तेरी! GATE 2026 में नए सब्जेक्ट की एंट्री, छात्रों के लिए खुशखबरी या टेंशन!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:06 AM
इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज में मास्टर्स और डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा GATE 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा किया जाएगा। GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है और परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। GATE 2026
Gate 2026 में जोड़ा गया नया सेक्शनल पेपर
GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इस बार GATE में एक नया सेक्शनल पेपर जोड़ा गया है Energy Science (XE-1) जो कि Engineering Sciences (XE) श्रेणी के तहत आता है। इस पेपर को शामिल करना इस साल का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कुल मिलाकर अब GATE 2026 में 30 विषयों में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
भर्ती के लिए मिलेंगे खास अवसर
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अभ्यर्थी एक या दो पेपर देने के लिए पात्र होंगे, लेकिन दो पेपर का विकल्प केवल पूर्व-निर्धारित संयोजनों में ही मिलेगा। GATE स्कोर की वैधता परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन वर्षों तक मान्य रहेगी, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा और पीएसयू में भर्ती के लिए व्यापक अवसर मिलेंगे।
जरूरी सूचना
आवेदन की शुरुआत: 25 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 25 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ): 6 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
परिणाम की घोषणा: 19 मार्च 2026
पैटर्न में नहीं किया गया बदलाव
आईआईटी गुवाहाटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और परीक्षा केंद्रों की सूची की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। GATE 2026 में पैटर्न को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है सिवाय Energy Science विषय को जोड़ने के। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।