ओ तेरी! 15,000 राखियों से सजे Khan Sir, बहनों को दिया जबरदस्त गिफ्ट
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:30 PM
सिर्फ टीचर नहीं बल्कि युवाओं के आदर्श बन चुके खान सर (Khan Sir) ने इस बार रक्षाबंधन को कुछ ऐसे अंदाज में मनाया कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो गए। अपने खास अंदाज, सादगी और छात्रों से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले खान सर ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में एक भव्य आयोजन कर छात्राओं से राखी बंधवाई और दावा किया कि उन्हें 15,000 से ज्यादा राखियां बांधी गईं। Khan Sir
“हाथ ही नहीं उठ रहा…”
युवाओं के चहेते खास सर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक वायरल वीडियो में खान सर मुस्कुराते हुए कहते हैं, "हाथ ही नहीं उठ रहा है। अब तो कोई पकड़कर ही ले जाएगा हमें।" उनके इस अंदाज और सरलता से लोग एक बार फिर उनके मुरीद हो गए हैं। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/X8mdHgda3mbY0kux.mp4"][/video]
छात्राओं के लिए खास आयोजन
खान सर ने सिर्फ राखी बंधवाने का कार्यक्रम नहीं किया बल्कि अपनी बहनों के लिए खास खाने-पीने का भी इंतजाम करवाया। एक वीडियो में वह कहते नजर आते हैं कि आयोजन में 156 प्रकार के व्यंजन रखे गए ताकि छात्राओं को रक्षाबंधन जैसा घर जैसा एहसास मिले। इस मौके पर हजारों छात्राएं खासकर वे जो घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रही हैं खान सर के साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचीं। वे उन्हें सिर्फ टीचर नहीं बल्कि भाई जैसा मानती हैं। खान सर ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी स्टूडेंट्स मुझे राखी बांधती हैं। हमें अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है। यह त्योहार स्नेह और बंधन का प्रतीक है।”
क्रैश कोर्स का गिफ्ट भी दिया
इस मौके पर खान सर ने एक और अनोखा तोहफा भी अपनी छात्राओं को दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी बहनों को 99 रुपये में क्रैश कोर्स गिफ्ट कर रहे हैं ताकि पढ़ाई में भी उनकी मदद हो सके। खान सर का यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का सेलिब्रेशन नहीं था, बल्कि यह दिखाता है कि एक शिक्षक अपने छात्रों से कैसे गहरा जुड़ाव बना सकता है। उनकी यह पहल सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोर रही है और लोग उन्हें भारत के असली प्रेरक शिक्षक कह रहे हैं।