जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी नई शुरुआत की जानकारी। जानिए पायल अब्दुल्ला से तलाक की पूरी कहानी।

National News :जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “कल एक नई यात्रा शुरू हुई।”पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया।
उमर अब्दुल्ला की सोशल मीडिया पोस्ट शनिवार को सामने आई। तस्वीर में वह निधि राजदान के साथ नजर आ रहे हैं। उनके संदेश को दोनों की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में भी दोनों के विवाह की जानकारी दी गई है। हालांकि, पोस्ट में शादी के समारोह से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। National News
उमर अब्दुल्ला की नई जिंदगी की शुरुआत की खबर ऐसे समय आई है, जब करीब तीन महीने पहले उनका अपनी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से कानूनी रूप से तलाक हुआ था। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के विवाह को आपसी सहमति से समाप्त करने की डिक्री जारी की थी। दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि उन्होंने आपसी बातचीत से अपने विवाद सुलझा लिए हैं। साथ ही, एक-दूसरे के खिलाफ लंबित मुकदमों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दोनों का विवाह समाप्त कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी से जुड़ा यह मामला कानूनी रूप से समाप्त हो गया था। National News
विज्ञापन