Omicron in UP- उत्तर प्रदेश में भी नए वेरिएंट की दस्तक, मिले दो पॉजिटिव
गाजियाबाद में मिले 2 संक्रमित (PC- Mint)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
26 Nov 2025 10:19 PM
Omicron in UP- कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP) में भी प्रवेश कर चुका है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे जिले गाजियाबाद Ghaziabad) में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित दो व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला है और एक पुरुष। संक्रमित मरीजों की उम्र 60 साल के ऊपर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही शख्स 2 दिसंबर को महाराष्ट्र से वापस आए हैं जिसके बाद से ही इनमें कोविड के लक्षण देखने को मिले थे। टेस्ट के बाद ये दोनों ही कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जब जिनका जीनोम टेस्ट किया गया तो इनमे कोराेना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के पाए जाने की पुष्टि की गई। फिलहाल इन दोनों ही संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश (UP) में नए वेरिएंट के दस्तक देते ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन (Omicron) दे चुका है दस्तक-
यूके (UK), अमेरिका (America) और ब्रिटेन (Britain) जैसे देश में पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant), अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। भारत (India) के भी कई राज्यों में इस वैरीअंट ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 93,045 मामले सामने आए, जिनमे से ज्यादातर मामले ओमिक्रोन वैरीअंट से जुड़े पाए गए।
अब तक यह वेरिएंट देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra), राजस्थान (Rajasthan), केरल (Kerala) व कर्नाटक (Karnataka) राज्य में पहुंच चुका है इसके साथ ही अब देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP) में भी इसके मरीज पाए गए।
स्थिति नियंत्रण में बस सावधान रहने की है आवश्यकता -
फिलहाल सरकार के मुताबिक देश में स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नही है, बस सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अवश्य पहने।