Omicron Variant: ध्यान दें, ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में मिल रहे ये लक्षण
Omicron Varient (PC- indian express way)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 04:54 AM
नई दिल्ली - कोरोनावायरस के नए वेरिएंट Omicron Variant के नए केसेज सामने आने की वजह से लोगो में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खबरों की माने तो फरवरी 2022 तक कोरोना की तीसरी लहर के आने के आसार दिखाई दे रहे है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अभी हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में Omicron Variant का एक नया मामला सामने आया है। हालांकि मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है।
Omicron Variant के लक्षण -
वरिष्ठ डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमित मरीजों में कुछ खास लक्षण देखने को मिले है। अब तक जो केसेज सामने आए हैं उसके मुताबिक कोरोना के इस नए वेरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों में सिर दर्द और बदन दर्द के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा संक्रमित व्यक्तियों की हालत सामान्य दिखाई दे रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अब तक जितने भी कैसे सामने आए हैं उसमें किसी भी मरीज को आईसीयू केयर अथवा ऑक्सीजन मास्क की आवश्यकता नहीं हुई है।
तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियां जोरों शोरों से शुरू -
स्वास्थ्य विभाग के हाई अलर्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। एलएनजेपी अस्पताल में Omicron Variant के मरीजों के लिए 40 बेड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आईसीयू वार्ड में भी इन रोगियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।