एकता दिवस पर पीएम मोदी ने सरदार पटेल के कार्यों को किया सलाम, कांग्रेस पर तंज

article
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar31 Oct 2025 01:04 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\r\n\r\nकेवड़िया में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सलामी परेड का नेतृत्व किया, जिसमें सेना और पुलिस की टुकड़ियों ने भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला किया और देश की एकता को बनाए रखने के लिए सरदार पटेल की योगदान को फिर से उजागर किया।\r\n

यह भी पढ़ें :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल के योगदान को किया याद

\r\n

कश्मीर पर कांग्रेस की गलती का जिक्र

\r\nपीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल चाहते थे कि जैसे उन्होंने देश की अन्य रियासतों को विलय किया, वैसे ही कश्मीर का भी भारत में विलय हो, लेकिन पंडित नेहरू ने उनकी इच्छा को पूरा नहीं किया। इसके बजाय, कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान दिया गया, जिससे देश को दशकों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस की यह गलती देश के लिए एक गंभीर समस्या बन गई थी, जो आज भी देश की एकता को चुनौती देती है।\r\n

राष्ट्र की एकता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

\r\nपीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, \"हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है, उससे हर भारतीय को दूर रहना चाहिए। यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है, और यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।\" उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए यह संकल्प लेना जरूरी है, क्योंकि देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।\r\n

यह भी पढ़ें :गांव में खेल विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ

\r\n

देश की सुरक्षा और घुसपैठियों पर चिंता

\r\nप्रधानमंत्री मोदी ने देश की एकता को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि आज भारत को घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि दशकों तक विदेशी घुसपैठिए देश की सीमाओं में घुसे हैं, संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जनसंख्यिकी संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। \"पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया और वोट-बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता किया। अब पहली बार देश ने इस चुनौती का सीधे तौर पर सामना किया है,\" प्रधानमंत्री ने कहा।\r\n

कांग्रेस के इतिहास को चुनौती

\r\nप्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतिहास में सच्चाई को दर्ज किया जाना चाहिए, न कि उसे तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने न केवल अंग्रेजों से, बल्कि अंदरूनी साजिशों से भी लड़ा था। \"इतिहासकार रिजवान कादरी ने इस सत्य को सबके सामने लाया, जो पिछले 86 वर्षों से राजनीतिक लाभ के लिए छिपाया गया था,\" मोदी ने कहा।\r\n

यह भी पढ़ें :नीतीश-नड्डा की संयुक्त घोषणा: बिहार को ‘ग्लोबल हब’ बनाने का लिया संकल्प

\r\n

देश में समृद्धि और विकास की ओर बढ़ते कदम

\r\nपीएम मोदी ने देश में हो रहे विकास कार्यों की बात की, जिसमें नई हाइवे, एक्सप्रेस वे, और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, \"आज देश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। छोटे शहर भी अब एयरपोर्ट की सुविधा से जुड़ रहे हैं, और इसने भारत की पहचान को पूरी दुनिया में बदल दिया है।\"","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/150th-birth-anniversary-of-Sardar-Vallabhbhai-Patel-Pm-MOdi-.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/150th-birth-anniversary-of-Sardar-Vallabhbhai-Patel-Pm-MOdi-.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-10-31T13:04:37+05:30","dateModified":"2025-10-31T13:04:37+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि