Online Registration for Voting- ऐसे मिलेगी मतदाता पर्ची
Online Registration for Voting (PC- Zee news)
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2022 03:09 PM
Online Registration for Voting- जो मतदाता इस बार होने वाले इलेक्शन में सम्मिलित होने वाले हैं, वो ऑनलाइन माध्यम से वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
जारी किए गए लिंक के द्वारा मतदाता ऑनलाइन अपनी पर्ची निकाल सकते हैं और अपनी डिटेल बूथ संख्या, मतदाता क्रमांक आदि को आसानी से प्राप्त सकते हैं l
जारी किए गए लिंक द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक के खुलने के बाद उसमे अपनी निजी जानकारी जैसे - नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग, आप किस राज्य व जिले से हो इत्यादि भरना होगा। इसके बाद इसमें आपको अपने वोटर कार्ड का नंबर डालना होगा।
इन सारे चरणों को पूरा करते ही आपको अपनी पूरी डिटेल मिल जायेगी।