Operation Sindoor : भारतीय आक्रमण से कांपा पाकिस्तान, 6 एयरबेस तबाह
Operation Sindoor
भारत
चेतना मंच
10 May 2025 06:03 PM
Operation Sindoor : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे की कार्रवाइयों के जवाब में छह पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों को निशाना बनाते हुए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में भारत का अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहा और उसने पाकिस्तान के कई मिसाइल और ड्रोन हमलों को समय रहते निष्क्रिय कर दिया।
पाकिस्तानी आरोपों पर भारत की प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने उनके तीन सैन्य हवाई अड्डों पर मिसाइल हमले किए हैं। इस दावे के बाद भारतीय सेना की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने पहले सीमा पार आक्रामक गतिविधियां शुरू की थीं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के 26 से अधिक स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, जिनमें श्रीनगर से लेकर गुजरात के नलिया तक के क्षेत्र शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की जवाबी कार्रवाई
भारत ने इन हमलों के जवाब में एक विशेष सैन्य अभियान — ऑपरेशन सिंदूर — की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया जैसे प्रमुख वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में भारत ने अत्यधिक सटीकता से हमले किए, जिससे आम नागरिकों और नागरिक ढांचे को न्यूनतम क्षति पहुंची।
पाकिस्तान ने किया हवाई मार्गो का दुरुपयोग
भारत ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने अपने सैन्य विमानों को नागरिक उड़ानों की आड़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग कर छिपाने की कोशिश की। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय हवाई सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि यह युद्ध की नैतिक सीमाओं को भी पार करता है। पाकिस्तान द्वारा जानबूझकर स्कूलों और अस्पतालों जैसे नागरिक संस्थानों को निशाना बनाना उसकी रणनीतिक विफलता और हताशा को दर्शाता है। Operation Sindoor :