Operation Sindoor : सेना प्रमुखों संग PM मोदी की अहम बैठक हुई संपन्न
Operation Sindoor
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:53 AM
Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक अहम उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें देश की सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले लिए गए। इस रणनीतिक चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात हैं और दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच भी एक निर्णायक वार्ता होने वाली है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति
हाल ही में, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान द्वारा 10 मई को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके इस समझौते का उल्लंघन किया गया। इसके बावजूद, भारत ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई कार्रवाई की, तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं शांति को खतरे में डालने वाले किसी भी प्रयास का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
भारत ने पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद, पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को विफल कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, भारतीय सेना ने रिटैलीएट करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस और रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। इन घटनाओं के बाद, पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के साथ सीजफायर की पेशकश की, जिससे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच वार्ता का रास्ता खोला गया।
भारत ने दिया कड़ा संदेश
भारत सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता, तो उसे सख्त जवाब दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह संकेत दिया है कि पाकिस्तान में कहीं भी आतंकवादियों को शरण नहीं दी जा सकती। भारतीय सेना ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, और यदि वे ऐसा करते हैं तो भारत उन्हें हर जगह ढूंढ निकालेगा।
भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को किसी भी प्रकार की शरण देने का परिणाम गंभीर होगा। सूत्रों के अनुसार, भारत का संदेश स्पष्ट है कि आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए पाकिस्तान की कोई भी जगह अब सुरक्षित नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। Operation Sindoor :