प्रधानमंत्री की ललकार, भारत की ओर नजर उठाने वालों का अंजाम होगी तबाही
Operation Sindoor
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:39 AM
Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवादियों और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को ललकारा है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर से कहा है कि भारत की ओर नजर उठाने वालों का एक ही अंजाम होगा तबाही। निर्दोषों का खून बहाने वालों का भी अंजाम विनाश ही होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर में आदमपुर एयरबेस पर भारतीय सेना के सैनिकों को संबोधित किया। जोश से भरे इस संबोधन को पूरे देश ने सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई जाती हैं तो एक ही आवाज आती है भारत माता की जय। जब हमारे ड्रोन आतंकवादियों के ठिकानों पर कहर बरसाते हैं तो एक ही आवाज आती है भारत माता की जय। आकाश से पाताल तक एक ही आवाज गूँज रही है भारत माता की जय।
सेना ने अपने शौर्य से देशवासियों को सीना चौड़ा कर दिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों सेनाओं व बीएसएफ के जवानों को सलूट करते हुए कहा कि सेना ने अपने शौर्य से देशवासियों को सीना चौड़ा कर दिया है। आज हर देश वासी का सिर गर्व से ऊंचा है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को बता दिया है कि यह ऑपरेशान कोई सामान्य ऑपरेशन नहीं बल्कि भारत की नीयत, नीति और निर्णय के त्रिवेणी की जीत है। Operation Sindoor
आतंकवादियों को हमारी सेना ने घर में घुसकर कुचल दिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि जिन आतंकवादियों ने हमारी माँ-बहनों के सिंदूर को मिठाया उन आतंकवादियों को हमारी सेना ने घर में घुसकर कुचल दिया। आतंकी यह भूल गए थे कि उन्होंने जिन्हें ललकारा है वह हिन्द की सेना है। सेना ने अपने शौर्य से आतंकियों को मिटटी में मिला दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह हुए और 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। Operation Sindoor
प्रधानमंत्री के संबोधन में खास बातें
- हम न्यूक्लियिर धमकी से नहीं डरेंगे।
- आतंकवादियों को अब घर में घुसकर मारेंगे।
- पाकिस्तान ने अगर अब आतंकी व सैन्य हमले का दुस्साहस दिखाया तो मुँहतोड़ जवाब देंगे।
- पाकिस्तान के अंदर टेरर हैडक्र्वाटर तबाह किए
- दुश्मन के ड्रोन हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे फेल
- पाकिस्तान हमारी फौज का मुकाबला नहीं कर सकता
- भारतीय वायुसेना ने सटीकता से हमला किया
- भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई
- धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा
- हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि यह नया भारत है
- मानवता पर हमला होगा तो दुश्मन को मिट्टी में मिला देंगे