मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा : सत्यपाल मलिक,विपक्ष ने कहा-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:11 AM
Satyapal Malik Cbi Raid : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई ने उनके परिसरों समेत 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। जिसके बाद जमकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है... उन्होंने लिखा कि, "किसान MSP मांगें, तो उन्हें गोली मारो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? जवान नियुक्ति मांगें, तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? सबसे प्रमुख विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रिज़ कर दो- ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? धारा 144, इंटरनेट बैन, नुकीली तारें, आंसू गैस के गोले - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? मीडिया हो या सोशल मीडिया, सच की हर आवाज़ को दबा देना - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? मोदी जी, जनता जानती है कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है और जनता जवाब देगी!
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1760583895362535599?t=l-dHLMBq8tLTfVN179L7ug&s=08
वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव गोगोई ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि - "पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर छापेमारी का मतलब असंतोष की आवाज़ को खामोश करना और भारतीय किसानों के गुस्से से ध्यान भटकाना है। इसका जवाब संगठित होकर ही दिया जा सकता है।
https://twitter.com/GauravGogoiAsm/status/1760589872899698908?t=RwYHom6f_RUxd5BJhkmMCg&s=08
Satyapal Malik Cbi Raid
इसके अलावा सत्यपाल मलिक ने भी इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी की उन व्यक्तियों की जांच ना करके मेरे आवास पर CBI द्वारा छापेमारी की गई है। मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। तानाशाह सरकारी एजेंसियों का ग़लत दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है। मैं किसान का बेटा हूं, ना में डरूंगा, ना झुकूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं। जिसके बावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है।
https://twitter.com/SatyapalmalikG/status/1760554341482594631?t=YtSTHyONJ0AnMnqU8oIp5g&s=08
Satyapal Malik Cbi Raid
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सत्यपाल मलिक ने गवर्नर रहते हुए दावा किया था कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़ी फाइलें क्लियर करने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपयों की पेशकश की गई थी। इससे पहले 2022 के जुलाई के महीने में भी किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर देश में कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। सीबीआई ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कर चुकी हैं। पहली एफआईआर लगभग 60 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट को जारी करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर थी जबकि दूसरी FIR एक निजी फर्म को किरू हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट के सिविल वर्क के लिए 2200 करोड़ रुपये देने में भ्रष्टाचार से जुड़ी है।
क्या है कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट?
कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित चिनाब नदी पर प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट ने साल 2019 में चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए निवेश की मंजूरी दी थी। इस परियोजना का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक साल 2025 में इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। वहीं इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 4287.59 करोड़ रुपये खर्च आया है।