
INDIA News : नई दिल्ली/मुंबई। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही देश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। सबसे ज्यादा तैयारियों विपक्षी खेमे में चल रही हैं। विपक्षी दलों के नेताओं का दावा है कि 1 सितंबर 2023 तक Indian National Development Inclusive Alliances (INDIA) यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी संगठन अपना पूरा आकार ले लेगा।
पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में विपक्षी नेताओं की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में I.N.D.I.A. गठबंधन का अध्यक्ष व संयोजक तो चुना ही जाएगा। साथ ही इस विपक्षी INDIA गठबंधन का सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम ( Common Minimum Program) भी घोषित किया जाएगा कि किस-किस प्रदेश में किस-किस दल अथवा नेता को विपक्षी एकता की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि किन-किन लोकसभा की सीटों पर किस दल का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा ताकि भाजपा के एक प्रत्याशी के सामने विपक्ष के एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जा सके।
विपक्षी खेमे से यह खबर भी आ रही है कि 31 अगस्त व 1 सितंबर को मुंबई बैठक में INDIA गठबंधन का झंडा भी तय किया जाएगा। प्रयास हो रहा है कि इस गठबंधन का एक ही झंडा तय किया जाए। सभी विपक्षी दल एक ही झंडे के नीचे एकजुट हों। INDIA गठबंधन में पद को लेकर जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तो उनका जवाब था कि हमो कुछ नहीं बनना है। हम सभी को एकजुट करना चाहते हैं। दूसरे लोगों को पदाधिकारी बनाया जाएगा। हम सभी का हित चाहते हैं। हमें व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए।
जनता दल (यू) के नेता के.सी. त्यागी का कहना है कि नीतीश जी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी व शरद पवार सभी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। मेरे (जेडीयू) लिए प्रधानमंत्री का पद महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री व संयोजक पद के लिए जरूरी सभी क्षमताएं हैं। हमारे लिए विपक्षी एकता और 2024 का चुनाव पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम न तो पीएम पद के दावेदार हैं और न ही संयोजक पद के हैं। INDIA