प्रयागराज: जनपद के जिन भी सरकारी अस्पतालों में पीएम केयर फंड (PM CARE FUND) से आक्सीजन जेनरेशन (OXYGEN PLANT) प्लांट लगाए गए हैं, उनके लिए गुरुवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। इन सभी नए प्लांट का उद्घाटन (INAUGRATION) जनप्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) उत्तर प्रदेश में ऐसे सभी अस्पतालों (HOSPITALS) के प्रबंधन से वर्चुअल जुड़ने वाले हैं, जहां आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसी जिले में एक प्लांट का उद्घाटन भी करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी इसका लाइव प्रसारण पर नजर बनाए रहेंगे।
कई अस्पतालों में लगाए जा रहे आक्सीजन प्लांट
प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नानक सरन ने जानकारी दिया कि बेली अस्पताल, काल्विन अस्पताल, डफरिन अस्पताल और तेलियरगंज स्थित टीबी अस्पताल में एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांट (OXYGEN PLANT) लगाए जा रहे हैं। इसके उद्घाटन के दौरान सांसद और विधायकगण भी शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। वहीं इस उद्घाटन में प्रधानमंत्री वर्चुअली (VIRTUALLY) जुड़ेंगे।
जनपद के लोगों को मिलेगी राहत
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को आक्सीजन जेनरेशन प्लांट देने की सौगात कोरोना वायरस संक्रमण (CORONA) की तीसरी लहर आने की आशंका को ध्यान में रखकर मिली है। अगर तीसरी लहर आती है तो मरीजों को परेशानी ना हो , इस इरादे से सरकार ने आक्सीजन प्लांट की योजना बनाई थी। ये सभी प्लांट पीएम केयर फंड वाली राशि से लगवाए गए हैं जिसमें उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री (PRIME MINISTER) सीधे जुड़ें रहेंगे।