
OYO Founder's Father Died: देश के बहुचर्चित OYO Rooms चैन के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की आज एक इमारत की 20वीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। OYO के प्रवक्ता ने रितेश अग्रवाल के पिता के निधन की औपचारिक पुष्टि कर दी है। साथ ही रितेश अग्रवाल ने भी इस सम्बंध में अपना बयान जारी कर दिया है।
DCP East Gurugram के अनुसार, घटना की जानकारी दोपहर 1 बजे मिली थी। पुलिस टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तो पता चला की रमेश अग्रवाल की मौत 20वें फ्लोर पर स्थित उनके घर की बॉलकनी से गिरने के कारण हुई। आपको बता दें कि वह DLF Crista Society में रहते थे। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त घर के अंदर उनके बेटे और OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी मौजूद थीं। 7 मार्च को रितेश अग्रवाल और गीतांशा सूद शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के 3 दिन बाद ही यह हृदय-विदारक घटना घट गयी।
Oyo संस्थापक रितेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि "भारी मन से मैं व मेरा परिवार यह बताना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक और शक्ति, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने पूरा जीवन सम्मान से जिया। हर एक दिन वो मुझे और हम में से कई लोगों को प्रेरित करते थे। उनकी मृत्यु परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि इस दुःखद क्षण में हमारी निजता का सम्मान करें।"
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।