
Pahalgam Attack : हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस हमले के तुरंत बाद भारत ने जहां कड़े कदम उठाए, वहीं अब पाकिस्तान ने भी एक भड़काऊ कदम उठाते हुए मिसाइल परीक्षण की घोषणा की है।
पाक का ऐलान – कराची के EEZ क्षेत्र में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का होगा परीक्षण!
यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस परीक्षण पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और रणनीतिक दोनों मोर्चों पर कठोर रुख अपनाया है।
सबसे बड़ा कदम था 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना, जो दशकों से दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन का आधार रही है।
इसके अतिरिक्त, भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को सीमित करने की घोषणा भी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक बुलाई गई।
बैठक में अटारी जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही, सार्क वीज़ा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को अब भारत की यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले से जारी वीज़ा भी रद्द माने जाएंगे। Pahalgam Attack :