पानी के बाद अब दवाओं के भी पड़ेंगे लाले, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
Pahalgam Terror Attack
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:07 AM
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ थोड़ा-बहुत चल रहे व्यापार पर रोक लगा दी। लेकिन अब पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भारत से व्यापार रुकने के चलते पाकिस्तान के फार्मास्यूटिकल सेक्टर को भारी झटका लगने वाला है।
पाकिस्तान ने बनाई दवाओं की आपूर्ति के लिए इमरजेंसी योजना
भारतीय दवाओं पर बड़ी हद तक निर्भर पाकिस्तान ने अब वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ने दवा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपातकालीन तैयारी तेज कर दी है। क्यों कि पाकिस्तान सदैव दवाओं के लिए भारत पर ही निर्भर रहा है, लेकिन वर्तमान बदले हुए माहौल में उसे दवाओं के लिए अपनी जरूरतें कहीं और से पूरी करनी होगी। अभी तक वह भारत से तीस से चालीस प्रतिशत कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर था।
भारत पर थी 30-40% कच्चे माल की निर्भरता
पाकिस्तान अपनी दवाओं के कच्चे माल का 30-40% हिस्सा भारत से मंगवाता था। व्यापार रुकने के बाद अब पाकिस्तान रूस, चीन और यूरोपीय देशों में नए आपूर्तिकर्ता ढूंढने में जुट गया है। भारत की अपेक्षा इन देशों से अगर वह दवाओं की व्यवस्था करता भी है तो उसे वो भारत की अपेक्षा महंगी पड़ेगी। भारत से उसे यह सुगमता से सुलभ हो जाता था। पानी के बंद होने के बाद ये दूसरा बड़ा झटका पाकिस्तान के लिए साबित होगा।
पहले भी झेल चुका है दवाओं की किल्लत
एक अधिकारी के अनुसार, 2019 में जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब भी पाकिस्तान ने भारत से व्यापार बंद कर दिया था और दवाओं की भारी कमी देखी थी। इसी अनुभव के आधार पर अब वह पहले से आपातकालीन तैयारियों में लगा हुआ है। वह जल्दी ही किसी दूसरे देश से अपनी जरूरतें पूरी करने की व्यवस्था कर तो लेगा लेकिन वह भारत की अपेक्षा उसे महंगा और असुविधाजनक पड़ेगा। इसकी वजह से वहां दवाएं पहले से ज्यादा महंगी हो सकती हैं। Pahalgam Terror Attack