पाक अभिनेत्री हानिया आमिर ने पहलगाम हमले का दोषी पाकिस्तानी सेना को बताया
Pahalgam Terror Attack
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:01 PM
Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी सेना और इस्लामिक आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है और भारत के प्रधानमंत्री से अपील की है कि आम पाकिस्तानी नागरिकों और कलाकारों को सजा न दी जाए। यह स्टोरी हानिया आमिर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई थी।
इस पोस्ट में हानिया आमिर ने लिखा
कश्मीर में आसिम मुनीर के एक्शन के चलते पाकिस्तान की पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भारत में बैन हो गई है, यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी रोक लगा दी गई है। मैं भारत के प्रधानमंत्री से गुजारिश करती हूं कि हम, पाकिस्तान के आम लोगों ने इंडिया के साथ कुछ गलत नहीं किया है। पहलगाम आतंकी अटैक के पीछे पाकिस्तानी आर्मी और इस्लामिस्ट टेररिस्ट हैं। तो आप आम पाकिस्तानियों को क्यों सजा दे रहे हैं? कृपया पाकिस्तानी आर्मी और आतंकियों के खिलाफ एक्शन लीजिए, बेगुनाह नागरिकों के खिलाफ नहीं।
आम नागरिकों और कलाकारों को सजा न देने की अपील
हालांकि, इस स्टोरी के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि यह पोस्ट फर्जी है। लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह स्टोरी हानिया आमिर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ही पोस्ट की गई थी। इस घटना के बाद भारत में हानिया आमिर सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। भारतीय उपयोगकतार्ओं को इन प्रोफाइल्स तक पहुंचने पर यूजर नाट फाउंड का संदेश दिखाई दे रहा है। यह प्रतिबंध पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए डिजिटल और कूटनीतिक कदमों का हिस्सा है। इस प्रकार, हानिया आमिर की वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी वास्तविक है और उन्होंने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को जिम्मेदार ठहराते हुए भारत के प्रधानमंत्री से आम नागरिकों और कलाकारों को सजा न देने की अपील की है। Pahalgam Terror Attack