अमेरिकी संसद में आए बिल से पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:49 AM
पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने खद पाकिस्तान को ये चेतावनी दी है कि अमेरिका का साथ देने के चलते पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका के 'आतंक के खिलाफ युद्ध' में पाकिस्तान सहयोगी बनकर अगर साथ देता है तो इसके चलते पाकिस्तान को काफी दिक्कतें पेश आ सकती हैं। वही मजारी ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में ये बातें कही हैं। अमेरिका के रिपबल्किन पार्टी के 22 सांसदों ने अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया है जिसे लेकर पाकिस्तान में काफी नाराजगी है इस बिल में अफगानिस्तान में सरकार बना चुके तालिबान और उसके सहयोगी देशों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
इस विधेयक का नाम अफगानिस्तान काउंटर टेररिज्म ओवरसाइट एंड अकाउंटबिलिटी एक्ट है। बिल में ये भी मांग की गई है कि किसी भी देश की सरकार अगर तालिबान की मदद करती है तो अमेरिका उस सरकार का रिव्यू कर उस पर संभावित प्रतिबंध भी लगाए। इस विधेयक के एक सेक्शन में तालिबान के लिए समर्थन प्रदान करने वाली संस्थाओं में पाकिस्तान का नाम साफ तौर पर लिखा गया है। वही इस बिल को लेकर पाकिस्तानी सांसदों पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी का कहना है कि अमेरिका का साथ देने के चलते पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है उन्होंने कहा कि अमेरिका के 'आतंक के खिलाफ युद्ध' में सहयोगी बनकर साथ देने के बावजूद पाकिस्तान को अब इसकी सजा भुगतनी होगी।
शिरीन ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका और उसके सहयोगियों की नाकामियों के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट्स में लिखा कि तो एक बार फिर पाकिस्तान को अमेरिका का साथ देने के चलते बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने और अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी के बाद अमेरिका की सीनेट में एक विधेयक पारित किया गया है जिसमें तालिबान पर प्रतिबंध लगाने की बात की गई है। अब देखने वाली बात ये होगी की क्या इस बिल से पाकिस्तान को क्या नुकसान पहुंचता है। बात चाहे कुछ भी हो लेकिन पीएम मोदी के अमेरिका से आने के बाद पाकिस्तान के अंदर ये खलबली मच गई है की उसके खिलाफ भारत ,अमेरिका कुछ बड़ी साजिश कर रहे है