Pakistan News : पाकिस्तान में सड़क हादसे में 17 व्यक्तियों की मौत
Pakistan News: 17 people died in a road accident in Pakistan
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:54 PM
Pakistan News : पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ट्रक से एक बस की आमने -सामने की भिडंत हो जाने पर कम से कम 17 व्यक्तियों की मौत हेा गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ।
Pakistan News :
पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है तथा उसे एवं मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ। गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।