पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच, दोनों टीमों के बीच होगी सम्मान की जंग
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:51 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:51 PM
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: कोलकाता के ईडन गार्डन में 31 अक्तूबर को विश्व कप के 31वें मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। 13वें विश्व कप में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ही टीमें नॉक आउट के लिए क्वालिफ़ाई करने की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं। अब दोनों टीमें अपने सम्मान के लिए लड़ रही हैं। दोनों टीमें टॉप 8 में फिनिश करना चाहेंगी, जिससे चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सके।
ये विश्व कप पाकिस्तान के लिए भयावह सपने की तरह रहा है
पाकिस्तान ने विश्व कप 2023 में अपने 6 में से 4 मैच गंवाए हैं। इस विश्व कप में 2 जीत के साथ शुरुआत करने वाली पाकिस्तान अपने पिछले चारों मैच हार चुकी है। इस कारण पाकिस्तान अंकतालिका में छठे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। यहां तक की जिन 2 मैचों में उसे जीत मिली है, उनमें भी उनका प्रदर्शन पूर्व विजेताओं जैसा नहीं रहा।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
इस विश्व कप में पाकिस्तान की न तो बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है और न ही गेंदबाजी। क्षेत्ररक्षण तो पाकिस्तान का हमेशा से ही खराब और चिंता का विषय रहा है। ऊपर से चोटिल होते खिलाड़ियों ने टीम की चिंताओं में और भी इजाफा किया है। नसीम शाह तो इंजरी के चलते विश्व कप में खेले ही नहीं। इसके बाद कभी मोहम्मद नवाज, तो कभी हसन अली और तो कभी शादाब खान अनफ़िट रहे हैं।
बांग्लादेश ने भी किया है खराब प्रदर्शन, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
इस विश्व कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन भी स्तरहीन रहा है। उनके कप्तान शाकिब ने स्वीकार किया है कि अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल को नजरंदाज कर टीम में नहीं लेना एक भारी भूल थी। क्योकि इस विश्व कप में बांग्लादेश के गेंदबाज तो फिर भी ठीक-ठाक लगे हैं। लेकिन बल्लेबाजों कि मददगार ज़्यादातर पिचों पर उनके बल्लेबाजों ने निराश किया है।
यहां तक की स्थिति ये हो गई कि पिछले मैच में एसोसिएट देश नीदरलैंड्स के सामने उसके बल्लेबाज 230 रनों के लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर सके और 87 रनों के बड़े अंतर से ये मैच हार गए। इस विश्व कप में महमूदुल्लाह को छोड़कर बांग्लादेशी बल्लेबाज अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। खासकर कप्तान शाकिब के बल्ले को तो मानो जंग ही लग गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।