Pakistani balloon फिरोजपुर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
Pakistani balloon
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:06 AM
Pakistani balloon फिरोजपुर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
10 रुपये का एक पाकिस्तानी नोट और एक मोबाइल नंबर लिखा एक कागज गुब्बारे से चिपका मिला
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 160वीं बटालियन के जवानों ने गुरुहरसहाय में बहादुरके सीमा चौकी के पास यह गुब्बारा बरामद किया।
अधिकारियों के अनुसार, 10 रुपये का एक पाकिस्तानी नोट और एक मोबाइल नंबर लिखा एक कागज गुब्बारे से संलग्न किया हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।