पाकिस्तान की काली करतूत, 22 साल बाद सामने आया ISI का पिटठू
Most Wanted Terrorist Farhatullah Ghori
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:53 AM
Most Wanted Terrorist Farhatullah Ghori : भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नफरत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कर्ज के बोझ से पूरी तरह डूबने की कगार पर बैठा हुआ पाकिस्तान अपनी काली करतूत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की साजिश का हिस्सा बनकर फरार हुए भारत के एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी का 22 साल बाद एक वीडियो सामने आया है। ISI का पिटठू बन चुका यह आतंकवादी वर्ष-2002 में हुए अक्षरधाम मंदिर का मास्टर माइंड है।
Most Wanted Terrorist Farhatullah Ghori
22 साल बाद आया वीडियो
आपको बता दें कि भारत के इस मोस्टवांटेड आतंकवादी के अनेक नाम हैं। इसके नामों की बात करें तो पाकिस्तान से पलने वाला यह आतंकी कभी अपना नाम फरहतुल्ला गौरी, कभी अबु सुफियान बनता है तो कभी सरदार साहेब नाम रख लेता है। या फिर वह अपना नाम फैरू बताने लगता है। वर्ष-2002 के अक्षरधाम मंदिर के हमले के आरोपी फैरू को भारत सरकार ने वर्ष-2020 में मोस्टवांटेड आतंकवादी घोषित किया था। भारत की सुरक्षा एजेंसी दवा कर रही हैं कि फरहतुल्ला गोरी ने भारत में सबसे पहला हमला साल 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर करवाया था । वह गुजरात पुलिस और हैदराबाद पुलिस से वांटेड है । दिल्ली पुलिस की आतंकी फाइलों में भी फरहतुल्ला गोरी का नाम दर्ज है । गोरी ने हैदराबाद में STF के दफ्तर पर फिदायीन हमले के अलावा हैदराबाद में RSS दफ्तर समेत कई नेताओं पर आतंकी हमले करवाए थे । हालांकि, इस समय फरहतुल्ला गोरी पाकिस्तान में मौजूद है।
फरहतुल्ला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख सदस्य है। आज तक को खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने बताया है की हाल फिलहाल में भारत में कई आतंकी मॉड्यूल को बेनाकब किया गया है, जिसमें में खुलासा हुआ है कि उस मॉड्यूल का हैंडलर कोई और नहीं बल्कि फरहतुल्ला गोरी ही था । ISI भारत सरकार के मौजूदा तेवर और एक्शन से घबराई हुई है। इसलिए फरहतुल्ला गोरी को ISIS के नाम पर आतंकी मॉड्यूल चलाने के लिए लांच किया गया है। भारत में ISIS जैसा कोई मॉड्यूल नहीं, बल्कि उन सबके पीछे ISI ही है ।
ISI का पिटठू
खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि सालों तक पाकिस्तान में फरहतुल्ला गोरी को पालने-पोसने के बाद अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने खुलकर फरहतुल्ला गोरी को लांच किया है और पहली बार उसका वीडियो, जिसमें चेहरा दिखाई दे रहा है वो रिलीज किया है। इसकी वजह है की ISI भारत से फरार आतंकी का वीडियो रिलीज कर खुद को भी किसी आरोप से बचाए रखना चाहती है। दरअसल जब भी भारत आरोप लगाएगा पाकिस्तान सामने आकर बोलेगा की फरहतुल्ला गोरी पाकिस्तान का नागरिक नहीं, बल्कि भारत का रहने वाला है। हमारा कोई लेना-देना नहीं है फरहतुल्ला गोरी का वीडियो रिलीज करने का मकसद है भारत में नए सिरे से आतंक का नया स्लीपर सेल मॉड्यूल खड़ा करना। फरहतुल्ला का साउथ इंडिया में बहुत बड़ा नेटवर्क है, जिसका फायदा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सालों से उठाती रही है और साउथ इंडिया में फरहतुल्ला गोरी के स्लीपर सेल मॉड्यूल के जरिए लगातार आतंकी हमला करवाती रही है। Most Wanted Terrorist Farhatullah Ghori