Panaji News : दुनिया का चक्कर लगाएंगी भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी, ले रही हैं ट्रेनिंग
Two women officers of Indian Navy will travel the world, taking training
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:09 PM
पणजी। भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी पाल नौकायन के जरिये दुनिया का चक्कर लगाने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण समाप्त होने पर दोनों में से किसी एक का चयन किया जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने यहां तीसरे जी20 विकास कार्यकारी समूह (डीडब्ल्यूजी) की बैठक से इतर बताया कि लेफ्टिनेंट कमांडर डिल्ना के. तथा रूपा अलिगिरिसामी को यात्रा के लिए चुना गया है। फिलहाल वे प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि डिल्ना नौसेना में लॉजिस्टिक अधिकारी हैं। वहीं, रूपा नौसैनिक आयुध निरीक्षक अधिकारी हैं। ये अधिकारी प्रशिक्षण के लिए नवंबर 2022 में गोवा से गई थीं। वे 24 मई को लौटेंगी।
17 मीटर लंबे पोत पर किया 21,800 समुद्री मील का सफर
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ फिलहाल चालक दल के सदस्य हैं। वे 17 मीटर लंबे पोत पर हैं। आज की तारीख तक उन्होंने 21,800 समुद्री मील तक पोत चलाया है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में से जो अधिकारी चयनित होगी, वह अकेले पाल नौकायन अभियान पर जाने वाली पहली एशियाई महिला बनेगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।