राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी दलों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को नाटकीय रूप में पेश करते हुए केंद्र सरकार और मंदिर प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की।

Pappu Yadav Parliament Protest : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी दलों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को नाटकीय रूप में पेश करते हुए केंद्र सरकार और मंदिर प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की। पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद भवन के मकर द्वार के सामने दान पेटी लेकर बैठ गए। इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को उठाने की कोशिश की। Pappu Yadav Parliament Protest
विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद जब दान पेटी में पैसे डालने पहुंचे तो पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रख लिए। इस दौरान उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े आरोपों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए "चोर-चोर" और "चढ़ावा चोर" जैसे नारे लगाए। विपक्ष का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संसद में इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए। Pappu Yadav Parliament Protest
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पवित्र नगरी है और इससे जुड़ा कोई भी विवाद लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा और चर्चा की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता ने उन्हें अपनी आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी है और वह इस मामले को मजबूती से आगे रखेंगे। Pappu Yadav Parliament Protest
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भी नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा में भी विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, हालांकि सभापति ने इसे स्वीकार नहीं किया। अयोध्या चढ़ावा विवाद और छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे को लेकर लोकसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले स्थगित हुई और बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। Pappu Yadav Parliament Protest
विज्ञापन