मोहन भागवत से मिले RG Kar मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के माता-पिता, करेंगे धरना-प्रदर्शन
RG Kar Case
भारत
RP Raghuvanshi
09 Feb 2025 04:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Feb 2025 04:00 PM
RG Kar Case : कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई रेप और मर्डर की घटना में मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। यह मुलाकात पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए मोहन भागवत के अनुरोध पर हुई थी। इस मुलाकात में पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ हुई क्रूरता के बारे में भागवत को बताया। पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखने को कहा, और इस पर मोहन भागवत ने समर्थन देने का वादा किया।
क्या है पीड़िता के माता-पिता की मांगें?
बता दें कि, मृतक डॉक्टर के माता-पिता इस अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़िता के माता-पिता ने इस बात से सख्त नाराजगी जताई है कि, संजय रॉय को केवल उम्रकैद की सजा दी गई है जबकि दोषियों को इससे ज्यादा सख्त सजा दी जानी चाहिए थी। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि जांच अधूरी तरीके से की गई है और कई दोषियों को बचाया गया है।
न्याय की लड़ाई में समर्थन देने की मांग
पीड़िता के माता-पिता ने फैसला किया है कि वे आज (9 फरवरी) को सड़क पर उतरकर न्याय की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि, वे तब तक संघर्ष करेंगे जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने लोगों से इस लड़ाई में उनका समर्थन करने की अपील की है। पीड़िता के पिता ने कहा, "हम तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक अन्य दोषियों को सजा नहीं मिल जाती।"