दिल्ली में संसद से लेकर चुनाव आयोग तक जोरदार प्रदर्शन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:04 AM
दिल्ली में संसद से लेकर चुनाव आयोग तक नेता ही नेता नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर विपक्ष के नेता सडक़ पर उतर गए हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय तक हर तरफ प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली पुलिस की बैरिकेटिंग तोडक़र लगातार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। Parliament March :
संसद से चुनाव आयोग तक विपक्ष के नेता नजर आए
भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भारत का पूरा विपक्ष एकजुट नजर आया। संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग कि मार्च करने के फैसले के साथ सभी विपक्षी नेता एकजुट होकर मैंदान में उतरे। यह समाचार लिखे जाने तक दिल्ली में संसद मार्ग से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक विपक्ष के तमाम बड़े नेता तथा सभी विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। राजनीतिक विशषकों का कहना है कि दिल्ली में संसद मार्ग से चुनाव आयोग तक विपक्ष का प्रदर्शन खूब सफल साबित हुआ है। विपक्ष के प्रदर्शन के कारण केन्द्र सरकार तनाव में आ गई है।
वोट चोरी के खिलाफ हुआ विपक्ष का एकजुट प्रदर्शन
दिल्ली में संसद मार्ग से चुनाव आयोग तक विपक्ष का एकजुट प्रदर्शन वोट चोरी के खिलाफ हुआ है। विपक्षी नेताओं का साफ आरोप है कि चुनाव आयोग चुनावों में गड़बड़ी करके वोट चोरी करने का काम कर रहा है। जब हम यह समाचार प्रकाशित कर रहे हैं तब दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''अगर सरकार हमें चुनाव आयोग तक पहुंचने नहीं देती, तो हमें समझ नहीं आता उसे किस बात का डर है? इस मार्च में सभी सांसद थे, हम शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल रहे थे। हम चाहते थे कि चुनाव आयोग सभी सांसदों को बुलाता, हम मीटिंग करते और अपना-अपना पक्ष रखते, लेकिन चुनाव आयोग कह रहा है कि सिर्फ 30 मेंबर आएं। ऐसा कैसे संभव है?'' राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है, हमें अभी तक नहीं मिला है। उन्हें मामले दर्ज करने दीजिए। हम इस देश के लोगों की आवाज हैं। हमने भी काफी शोध के बाद देश के लोगों को जानकारी दी है। " विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद संजना जाटव अचानक से बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।