
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा से पहले बिहार सरकार ने बिहारवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बिहार की राजधानी पटना में आज मेट्रो रेल परियोजना का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर आयोजित समारोह में इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। Bihar News
सरकार की जानकारी के अनुसार, मंगलवार से आम यात्री पहली बार पटना मेट्रो की सवारी का अनुभव ले सकेंगे। इस परियोजना का पहला चरण न्यू आइएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित होगा। किराया न्यूनतम 15 रुपये और अधिकतम 30 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक चरण में यात्रियों को टोकन लेकर यात्रा करनी होगी।
उद्घाटन के अवसर पर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया है। प्रत्येक मेट्रो बोगी में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक बोगी में दो इमरजेंसी बटन और माइक की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में यात्री इमरजेंसी बटन दबाकर माइक के माध्यम से सीधे ड्राइवर से संपर्क कर सकेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरा से आपात स्थिति की लाइव तस्वीरें कंट्रोल रूम तक पहुंचेंगी। प्रत्येक बोगी में 138 यात्रियों के बैठने की जगह और 945 खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों की क्षमता है। Bihar News