
Patna News: बिहार की राजधानी पटना से लापता डाक्टर संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। एनएमसीएच अस्पताल के एचओडी डाक्टर संजय कुमार एक मार्च की शाम से लापता हैं। वे अपनी गाड़ी से पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले थे लेकिन मुजफ्फरपुर पहुंचे ही नहीं। परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, किंतु बार बार फोन करने के बाद भी कोई संपर्क न होने पर डाक्टर की पत्नी प्रोफेसर सलोनी जो कि पटना के ही कॉलेज आफ कॉर्मस में अंग्रेजी की प्रोफेसर है, उन्होंने घबराकर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दूसरे दिन डाक्टर संजय कुमार की कार लावारिस हालत में गांधी सेतु पर खड़ी पाई गई, जिसमें से डाक्टर संजय कुमार के दो मोबाइल फोन और चश्मा पुलिस ने बरामद किया। परिवार को उनके अपहरण की आशंका है। आईए देखते हैं परिवार का क्या कहना है। देखिए ये वीडियो...
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-03-at-3.03.45-PM.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-03-at-3.03.46-PM.mp4"][/video]हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस इस प्रकरण की गंभीरता और बारीकी से जांच कर रही है। आईए देखते हैं पटना पुलिस की अधिकारी काम्या मिश्रा का जांच पर क्या कहना है। देखें वीडियो...
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-03-at-3.03.55-PM.mp4"][/video]