Patna News: नहीं मिला डॉक्टर का सुराग, अनहोनी की आशंका से गंगा में तलाशी अभियान
Patna News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:37 PM
Patna News : बिहार की राजधानी पटना से लापता डा. संजय कुमार का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश के लिए कई बिंदुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर अब पुलिस ने गंगा में भी सर्च आपरेशन शुरू किया है।
Patna News
आपको बता दें कि पटना नालंदा मेडिकल कालेज के एचओडी डा. संजय कुमार 1 मार्च की शाम उस समय लापता हो गए थे, जब वह अपनी कार में सवार होकर पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे।
डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफेसर सलोनी कुमारी ने डॉक्टर संजय कुमार की गुमशुदगी पटना के पत्रकार नगर थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने डॉ. संजय कुमार की कार को 1 मार्च की रात महात्मा गांधी सेतु पुल के पिलर नंबर 46 से बरामद किया था। कार के अंदर से डॉ. संजय कुमार के दोनों मोबाइल और चश्मा पुलिस ने बरामद किया था।
अब पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। पटना के एसडीआरएफ की टीम की भी मदद के लिए बुलाई गई है। गंगा नदी में डॉ. संजय कुमार की तलाश की जा रही है। पटना से फतुहा तक गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन टीम को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। डॉ. संजय कुमार के परिजन, बेटी, पटना के गाय घाट के पास सुबह से ही नजर बनाए हुए हैं। परिजन काफी परेशान है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों को कहीं से किसी तरह का कोई फोन नहीं आया है और किसी अनहोनी की आशंका के चलते ही गंगा में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं से इस प्रकरण की जांच कर रही है।
[video width="352" height="640" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-04-at-11.04.35-AM.mp4"][/video]
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।