बड़ी खबर: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का यू टर्न पर यू टर्न, बदला फैसला
Bhojpuri Star Pawan Singh
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2024 08:48 PM
Bhojpuri Star Pawan Singh : भोजपुरी गानों तथा भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह ने यू टर्न पर यू टर्न ले लिया है। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल से चुनाव के मैंदान में उतारा था। कुछ ही घंटों बाद पवन सिंह ने यू टर्न लेते हुए लोकसभा का चुनाव लडऩे से मना कर दिया था। अब एक बार फिर पवन सिंह ने यू टर्न ले लिया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अब चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। पवन सिंह का यू टर्न पर यू टर्न लेना चर्चा का विषय बन गया है।
Bhojpuri Star Pawan Singh
अब बदला फैसला
दरअसल, लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी । इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को मैदान में उतारा गया था । हालांकि, टिकट मिलने के 24 घंटे बाद ही उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था । बता दें कि आसनसोल सीट से वर्तमान में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के सांसद हैं आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पवन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP Chief JP Nadda) से मुलाकात भी की थी । मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था कि जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसे समय आने के बाद आपको बता दिया जाएगा। तब यह पूछने पर कि क्या वह किसी और सीट से लड़ेंगे, पवन सिंह ने कहा था कि जो भी होगा, अच्छा होगा ।
कौन हैं पवन सिंह
आपको एक बार फिर बता दें कि पवन सिंह एक भारतीय पार्श्व गायक हैं । उन्हें उनके भोजपुरी गीत, लॉलीपॉप लागेलु (Lollypop Legelu) के लिए जाना जाता है । भोजपुरी फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं. पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में आरा, बिहार में हुआ था। वो एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं पवन सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्मों में अभिनय और सिंगिग के साथ ही उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है । रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह की अनुमानित नेटवर्थ (Pawan Singh Net Worth) लगभग 6-8 मिलियन डॉलर (करीब 50-65 करोड़ रुपये के आस-पास) है । पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में होती है। पवन सिंह को भोजपुरी गानों तथा भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार भी कहा जाता है। Bhojpuri Star Pawan Singh