पत्नी की इस मांग से पूरी तरह बिखर गए पवन सिंह! अब क्या होगा?
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2025 03:47 PM
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक की खबर पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। इस विवाद ने अब पूरी तरह तूल पकड़ लिया है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस चर्चित कपल के रिश्ते अब अदालत की चौखट तक पहुंच चुके हैं। सूत्रों की मानें तो, पवन सिंह से उनकी ज्योति सिह ने एक-दो लाख नहीं बल्कि 30 करोड़ की मांग की है। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक हलचल मच गई। Pawan Singh Divorce
Pawan Singh के वकील ने क्या कहा?
पवन सिंह के वकील ने मीडिया को दिए बयान में स्पष्ट किया कि, “एलिमनी की मनमानी रकम से सच्चाई नहीं बदलती। कोर्ट पवन सिंह की कमाई, जीवनशैली और सबूतों के आधार पर फैसला करेगा न कि किसी एकतरफा आरोप पर।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ज्योति ने पव पर जो भी आरोप लगाए हैं वो काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं और पवन सिंह अगली सुनवाई में अपने पक्ष के साथ दस्तावेजी साक्ष्य पेश करेंगे।
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है जिसने फैंस को चौंकाकर रख दिया है। जहां कुछ फैंस पवन सिंह को भोजपुरी का शेर बताकर उनका समर्थन कर रहे हैं वहीं कई यूजर्स ज्योति के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद की अगली सुनवाई का सबको बेसब्री से इंतजार है अब देखना होगा कि कोर्ट किसके हक में फैसला सुनाती है। Pawan Singh Divorce