पवन सिंह के घर हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी ज्योति ने लगाया धोखे का आरोप, बोली—‘इंसाफ चाहिए’
भारत
RP Raghuvanshi
07 Oct 2025 09:42 AM
भोजपुरी एक्टर और नेता पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर के बाहर सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। उनकी पत्नी ज्योति सिंह वहां पहुंचीं और पुलिस से बहस के दौरान भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा और पुलिस जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। ज्योति ने दावा किया कि उनके पति ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं हुआ है, बल्कि ज्योति को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
‘इस घर से मेरी लाश जाएगी’: ज्योति की दर्दनाक अपील
इस दौरान ज्योति सिंह बेहद भावुक हो गईं और उन्होंने सबके सामने जहर खाने की धमकी दे दी। उन्होंने कहा,
“आज मैं समाज के कहने पर यहां आई थी, बस ये दिन देखने के लिए। अगर अब भी इंसाफ नहीं मिला, तो कोई उम्मीद नहीं है। मैं घर जाकर जहर खा लूंगी, इस घर से मेरी लाश जाएगी। मैं शरीफ घर की बेटी और बहू हूं। अगर मुझे पुलिस स्टेशन जाना पड़े तो यहीं से जहर खा लूंगी। बस, बहुत हो गया—मुझे इंसाफ चाहिए।”
उनकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी दोनों हैरान रह गए।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के तुरंत बाद वह किसी और महिला को होटल लेकर गए थे। उन्होंने कहा,
“ये वही पवन जी हैं जो समाज की सेवा करने की बात करते हैं? चुनाव के दौरान मुझे इस्तेमाल किया और फिर दूसरी लड़कियों को लेकर होटल चले गए। चुनाव के 20 दिन बाद उन्होंने मेरे सामने एक लड़की को होटल में ले जाकर मुझे अपमानित किया। मैं एक पत्नी होकर यह सब कैसे बर्दाश्त करती? इसलिए घर छोड़ दिया। अब वही पवन सिंह इंसाफ की बात करते हैं?”
सोशल मीडिया पर ज्योति का संदेश वायरल
ड्रामा से पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा,
“प्रिय पति पवन सिंह जी, मैं कल आपके लखनऊ वाले घर पर आ रही हूं। मैं वहां दो दिन तक आपका और आपके परिवार का इंतजार करूंगी।”
उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पवन सिंह की निजी जिंदगी रही है विवादों में
पवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा के टॉप सितारों में शुमार है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन कुछ महीनों बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, ज्योति से शादी से पहले पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने बाद में खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन कुछ विवादों के कारण उनका रिश्ता टूट गया।
मामले पर पुलिस की सफाई
पुलिस का कहना है कि पवन सिंह और ज्योति के बीच पहले से ही कुछ कानूनी विवाद चल रहे हैं। इसी सिलसिले में ज्योति को बयान देने के लिए बुलाया गया था। किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, पुलिस ने ज्योति से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले की जांच जारी है।
जूता फेंक मामला: CJI गवई ने दिखाई उदारता, आरोपी वकील को मिली रिहाई
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\r\n
ज्योति ने पवन सिंह पर लगाए बेवफाई के आरोप
\r\nज्योति सिंह ने पवन सिंह पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के तुरंत बाद वह किसी और महिला को होटल लेकर गए थे। उन्होंने कहा,\r\n\r\n“ये वही पवन जी हैं जो समाज की सेवा करने की बात करते हैं? चुनाव के दौरान मुझे इस्तेमाल किया और फिर दूसरी लड़कियों को लेकर होटल चले गए। चुनाव के 20 दिन बाद उन्होंने मेरे सामने एक लड़की को होटल में ले जाकर मुझे अपमानित किया। मैं एक पत्नी होकर यह सब कैसे बर्दाश्त करती? इसलिए घर छोड़ दिया। अब वही पवन सिंह इंसाफ की बात करते हैं?”\r\n
सोशल मीडिया पर ज्योति का संदेश वायरल
\r\nड्रामा से पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा,\r\n\r\n“प्रिय पति पवन सिंह जी, मैं कल आपके लखनऊ वाले घर पर आ रही हूं। मैं वहां दो दिन तक आपका और आपके परिवार का इंतजार करूंगी।”\r\n\r\nउनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।\r\n
पवन सिंह की निजी जिंदगी रही है विवादों में
\r\nपवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा के टॉप सितारों में शुमार है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन कुछ महीनों बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, ज्योति से शादी से पहले पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने बाद में खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन कुछ विवादों के कारण उनका रिश्ता टूट गया।\r\n
मामले पर पुलिस की सफाई
\r\nपुलिस का कहना है कि पवन सिंह और ज्योति के बीच पहले से ही कुछ कानूनी विवाद चल रहे हैं। इसी सिलसिले में ज्योति को बयान देने के लिए बुलाया गया था। किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, पुलिस ने ज्योति से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले की जांच जारी है।\r\n\r\nजूता फेंक मामला: CJI गवई ने दिखाई उदारता, आरोपी वकील को मिली रिहाई","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-07_09-34-15-808.png","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-07_09-34-15-808.png","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-10-07T09:42:31+05:30","dateModified":"2025-10-07T09:42:31+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}