पकाते समय टूट जाता है चीला तो चीला बनाते समय न करें ये गलतियां
Perfect Cheela Recipe
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:46 AM
Perfect Cheela Recipe : जब हमारा मन कुछ बनाने का नहीं करता तो हम चावल के आटे या फिर गेंहू के आटे का चीला बनाकर खाना पसंद करते हैं। चाहे चीला चावल, गेंहू के आटे का हो या फिर बेसन में मिला प्याज मिर्च का हो सभी का एक अलग ही स्वाद होता है साथ ही चीला बनाना काफी आसान भी होता है।
अधिकतर लोग सर्दियों के दिनों में चावल की बजाए चीला खाना पसंद करते हैं। आप चीला नाश्ते से लेकर रात के खाने में भी खा सकते हैं। लेकिन कई बार चीला बनाते समय ये पूरी तरह से फट जाता है और टूटने लगता है जिसे देखकर कई बार हम परेशान हो जाते हैं और ये सोचने लगते हैं कि आखिर हर बार चीला फट क्यों जाता है। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि चीला बनाने का सही तरीका क्या है।
हल्के गर्म पानी का करें उपयोग
जब भी आप चीला बनाने के लिए आटे को घोलते हैं तो ध्यान रखें आप ठंडे पानी का इस्तेमाल न करके हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से घोल तैयार करने पर चीला नहीं टूटता है। आटे में पहले गर्म पानी डालें और आटे को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें सब्जी डालकर पकाएं।
सब्जियों का कम उपयोग करें
जब भी आप चीला बनाती हैं तो उसमें अत्यधिक सब्जियां जैसे प्याज,टमाटर,मिर्च का उपयोग करने से बचें। चीला में अधिक सब्जी मिलाने से इसे पलटने में काफी दिक्कत होती है जिसके कारण चीला टूट जाता है।
तेल का सही मात्रा में उपयोग करें
अधिकतर महिलाएं चीला बनाते समय बहुत कम तेल का उपयोग करती हैं जिसके कारण चीला पलटने में दिक्कत होती है और वो फट जाता है। इसके अलावा कम तेल का उपयोग करने से चीला जल जाता है। इसलिए जब भी आप चीला बनाएं तो तेल का सही मात्रा में इस्तेमाल करें ताकि चीला आसानी से पलट जाए और जलने से भी बचा रहे।
नॉन स्टिक तवे पर बनाएं चीला
ज्यादातर महिलाएं चीला बनाते समय नॉर्मल तवे का इस्तेमाल करती हैं जिसमें चीला चिपककर जल जाता है। चीला बनाते समय आपको नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि चीला एकदम परफेक्ट बन सके। जब भी आप चीला पलटाने वाली हो तो इस दौरान आपको चीले के साइड में अच्छे से तेल डालना चाहिए ताकि चीला पलटाने में आसानी हो।