Period Myths: पीरियड्स से जुड़े ऐसे बहुत से झूठ हैं जिन्हें सच मान लिया गया है. ऐसे में इन बातों का सच जानना जरूरी है चलिए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझाते हैं।
पीरिड्स एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है जिससे महिलाओं को हर माह गुजरना पड़ता है. लेकिन, इस साधारण सी प्रक्रिया से अनेक मिथ, झूठ और शर्म जुड़ी है जो महिलाओं को अंधरे में रखती है. अगर आप भी पीरियड्स (Periods) की बात आते ही रसोई में ना जाने ,बाल ना धोने , अचार ना छूने जैसी बातों में उलझ जाती हैं तो यहां जानें इनमें से क्या-क्या मिथक है और तथ्य कैसे पहचाना जाए. खासकर इस बात का सच जानना बेहद जरूरी है कि पीरियड्स में अचार (Pickles) छुआ जा सकता है या नहीं।
बहुत से लोगों को आपने भी यह कहते सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान पौधे छूने पर वे मुरझाकर मर जाते हैं. लेकिन, तथ्य यह नहीं है. पौधों के मुरझाने का पीरिड्स से कोई संबंध नहीं है.
रसोई से रहना चाहिए दूर!
रसोई में ना जाने का कोई वैज्ञानिक आधार है ही नहीं. आप पीरिड्स के दौरान बेझिझक रसोई में जा सकती हैं. यह किसी तरह की अशुद्धि (Impurity) नहीं है और ना ही आपके रसोई में जाने से खाना अशुद्ध होता है इसलिए आप आराम से रसोई भी जा सकती है और वहाँ काम भी कर सकती है
एक्सरसाइज ना करना
कहा जाता है कि पीरियड्स में किसी भी तरह की एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए ना ही कोई खेल खेलना चाहिए. लेकिन, पीरियड्स में खेलने या एक्सरसाइज करने में मेंस्ट्रुअल फ्लो (Menstrual Flow) खराब नहीं होता बल्कि दर्द कम होने में मदद मिलती है.
पीरियड्स के दौरान रक्तचाप कम हो जाता है:
यह भ्रामक धारणा है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं का रक्तचाप कम हो जाता है। वास्तव में, कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स के समय रक्तचाप कम हो सकता है, लेकिन यह एक आम स्थिति नहीं है। व्यायाम और स्नान के दौरान या यदि किसी महिला को अत्यधिक खून बहने की समस्या हो तो रक्तचाप में कमी हो सकती है, लेकिन यह सामान्यतः सामान्य स्तर पर ही बना रहता है। अगर किसी महिला का रक्तचाप बहुत कम हो रहा है तो उसे चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह अन्य समस्याओं का कारण भी हो सकता है।
बाल नहीं धोना चाहिए
पीरियड्स का या पीरियड फ्लो का बाल धोने ,नहाने और स्किन केयर आदि से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है. आप अपने रोज के काम बेझिझक कर सकती हैं इससे आपके पीरियड्स पर पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ता ।
अचार ना छूना
अचार के अंदर तेल की कमी,किसी तरह का बैक्टीरिया चला जाना या उन्हें सूखी और साफ जगह पर ना रखें तब ही वह खराब हो सकता है. लेकिन, पीरिड्स में अचार (Pickles) छूने पर उसपर किसी तरह का प्रभाव पड़ना बिलकुल ग़लत है . पीरियड्स में अचार खराब होने जैसी बातें झूठ ही नहीं अंधविश्वास भी है।
पीरियड्स के दौरान हैवी वजन उठाना नुकसानदायक होता है:
यह एक और मिथक है कि पीरियड्स के दौरान हैवी वजन उठाना नुकसानदायक होता है। वास्तव में, यदि आपने पहले से ही वजन उठाने की आदत बनायी हुई है तो पीरियड्स के दौरान भी आपको हटाने में कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, यदि किसी महिला को तेज खून बहने की समस्या होती है या उन्हें अत्यधिक दर्द होता है, तो उन्हें उचित समय और स्थान पर वजन उठाना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान अधिक खाना चाहिए:
यह एक मिथक है कि पीरियड्स के दौरान अधिक खाना चाहिए या खाने में अपर्याप्ती होती है। वास्तव में, हमारे शरीर की आवश्यकता अनुसार हमें नियमित और संतुलित आहार लेना चाहिए, चाहे हम पीरियड्स के दौरान हों या न हों। हालांकि, कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान भूख के कारण अधिक खाने की इच्छा महसूस कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्यपूर्ण आहार चुनना और अतिरिक्त खाने से बचना चाहिए।