
Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है. नौ दिन में आठ वी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी है.
देश की प्रमुख तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमते जारी की है. 30 मार्च 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की और बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बता दू की, देश में 4 नवंबर 2021 से 21 मार्च 2022 तक तेल की कीमतो में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. इसके बाद 22 मार्च 2022 से तेल महंगा होना शुरू हुआ और यह महंगा होता गया.
22 मार्च 2022 से लेकर अब तक 9 दिनो में 8 बार पेट्रोल की कीमत बढ़ाए जा चुके है. कुल मिलाकर 9 दिनों में पेट्रोल की कीमत 5.60 रुपये हो गई है. (Petrol Diesel Price Hike)