Pilgrimage to Amarnaath : अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है बीएसएफ : छितर पाल
BSF is fully prepared for the security of Amarnath Yatra: Chitar Pal
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:57 AM
सुचेतगढ़ (जम्मू-कश्मीर)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के सैकड़ों कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां ओक्टेरियो सीमा चौकी पर आयोजित एक योग सत्र में भाग लिया।
सैनिक स्वस्थ रहें और कर्तव्यों का पालन करें
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) छितर पाल ने यहां कार्यक्रम के इतर कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे सैनिक स्वास्थ रहें और प्रभावी तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। यह हमारे जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है।
एक जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा
डीजीआई ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के बारे में कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है, जो एक जुलाई से शुरू हो रही है। हमने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। हमारे जवान पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।