पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव : अब छत्तीसगढ़ में हर परिवार को मिलेगा अलग लाभ
भारत
चेतना मंच
15 Sep 2025 04:36 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) अहम पहल साबित हो रही है। इस पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचती है। अब इस पीएम किसान योजना में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। PM Kisan Yojna :
क्या है नई व्यवस्था?
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन खेतों की जमीन पर कई परिवारों के नाम दर्ज हैं, अब उन सभी परिवारों को अलग-अलग लाभ मिलेगा। पहले संयुक्त जमीन के कारण अनेक पात्र किसान योजना से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब हर परिवार को इसका हक मिलेगा।
किसानों के लिए वरदान
छोटे और सीमांत किसानों का कहना है कि यह राशि खेती के खर्च बीज, खाद और अन्य जरूरी सामान के लिए बेहद सहायक है। पहले जहां कई किसानों को खेती शुरू करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था, वहीं अब सरकार की यह मदद उनकी बड़ी चिंता कम कर रही है। गांव-गांव में इस फैसले से खुशी का माहौल है।
पारदर्शिता पर जोर
कृषि विभाग का दावा है कि भुगतान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जांच-परख के बाद की जाती है। लाभार्थियों की सही पहचान और सत्यापन के बाद ही पैसा किसानों के खाते तक पहुंचता है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था बनाई है कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रह सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ के लाखों किसान परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। यह बदलाव किसानों के लिए न सिर्फ आर्थिक सहारा बनेगा, बल्कि उन्हें खेती में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी साबित होगा।