
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा करीब 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ट्रांसफर वाराणसी से करते हुए कुल ₹20,843 करोड़ रुपये की राशि किसानों को समर्पित की। हालांकि, कई लाभार्थियों को शिकायत है कि उनका नाम सूची में होने के बावजूद उनके खाते में अब तक यह राशि नहीं आई है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराएं नहीं—इसके पीछे तकनीकी या दस्तावेजी कारण हो सकते हैं, जिनका समाधान संभव है। PM Kisan Yojana
अगर किस्त की रकम अभी तक आपके बैंक खाते में नहीं आई है, तो इसकी जांच आप खुद भी कर सकते हैं:
पीएम किसान योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘फार्मर्स कॉर्नर’ में जाकर ‘लाभार्थी की स्थिति’ पर करें क्लिक, तुरंत मिल जाएगी जानकारी।
यहां आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर किस्त की स्थिति देख सकते हैं।
यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ विकल्प की सहायता लें।
कैप्चा कोड और OTP भरने के बाद आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर वेबसाइट पर स्थिति देखने के बाद भी समाधान न मिले तो नीचे दिए गए माध्यमों से सरकारी सहायता प्राप्त की जा सकती है:
हेल्पलाइन नंबर: 155261
1800115526 (टोल-फ्री) 011-23381092ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
यहां आपको आपकी समस्या के अनुसार उचित मार्गदर्शन और समाधान प्रदान किया जाएगा।
e-KYC अधूरी रहने पर किस्त ट्रांसफर नहीं होती।
बैंक खाता और आधार कार्ड की जानकारी में गड़बड़ी।
रजिस्ट्रेशन के समय गलत विवरण दर्ज किया गया हो।
बैंक अकाउंट आधार से लिंक न हो। PM Kisan Yojana