
PM launches RapideX Rail :[/caption]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के लिए दुनिया की सबसे श्रेष्ठ हाई स्पीड रैपिडेक्स ट्रेन का तोहफा दिया । इस ट्रेन को नमो भारत ट्रेन नाम दिया गया है । लेकिन गाजियाबाद के लिए बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री एक साधारण आदमी की तरह रेलवे स्टेशन पर विंडो तक पैदल जाकर खुद टिकट खरीदा और सफर किया ... और सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस रेलवे सफर में वह लोग साथ रहे जिन्होंने रैपिडेक्स ट्रेन के ट्रैक बनाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री के सफर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी उनके साथ रहे ....
